फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead bodies of two friends found on railway track, sensation

रेलवे ट्रैक पर मिले दो दोस्तों के शव, सनसनी

Wed, 13 Oct 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two friends found on railway track, sensation
पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह दो मजदूरों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। दोनों फोरलेन निर्माण से जुड़ी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रात में रेलवे ट्रैक पार करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
बिहार प्रांत के गया जिले के थाना पकवाड़ा, ग्राम आदमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार मांझी (36) करीब एक साल से फोरलेन बनाने वाली कंपनी में काम करता था। उसके साथ गांव का गोरे लाल मांझी (28) भी रहता था।
विज्ञापन

वहीं रेल पटरी के किनारे झोपड़ी डालकर दोनों रहते थे। मंगलवार की सुबह दोनों के क्षत-विक्षत शव मंदर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। ट्रैक पर एक साथ दो शव पड़े होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। पल भर में ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुरामुफ्ती पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने घटना क्षेत्र जीआरपी का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची प्रयागराज जीआरपी ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों शवों को कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना बिहार में रहने वाले मृतक के परिजनों को दे दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों रात में सामान लेने गए थे। वहां से लौटते समय दोनों रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह लोगों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed