फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead bodies of friends were lowered into Ganga after 20 hours, SDRF took them out, they had drowned in deep wa

Kaushambi : 20 घंटे बाद गंगा में उतराए दोस्तों के शव, एसडीआरएफ ने निकाला, एक दिन पहले समा गए थे गहरे पानी में

Sat, 30 Mar 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के बसावनपुर गांव का शुभम पाल (21), पल्टीपुर निवासी अभिषेक (20), आदित्य (20) अपने साथी शशांक व अभिषेक पुत्र धनुष के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर कोतवाली अंर्तगत करेंटी घाट में गंगा स्नान के लिए गए थे।

विज्ञापन
Dead bodies of friends were lowered into Ganga after 20 hours, SDRF took them out, they had drowned in deep wa
शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानिकपुर के करेंटी स्थित गंगा घाट में शुक्रवार को गहरे पानी में समाए दो दोस्तों का शव 20 घंटे बाद घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उतराता मिला। खोजबीन में जुटी टीम ने शव बाहर निकाला तो परिजन बिलख पड़े। युवकों के साथ ही डूबे उनके साथी का घटना के चार घंटे बाद ही शव निकावा जा चुका है।

विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के बसावनपुर गांव का शुभम पाल (21), पल्टीपुर निवासी अभिषेक (20), आदित्य (20) अपने साथी शशांक व अभिषेक पुत्र धनुष के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर कोतवाली अंर्तगत करेंटी घाट में गंगा स्नान के लिए गए थे। इस दौरान शुभम डूबने लगा। शुभम को बचाने में अभिषेक व आदित्य भी डूब गए। शशांक व अभिषेक के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोर नदी में डूबे युवकों की खोजबीन करने लगे।

विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद आदित्य का शव निकाला जा सका। अभिषेक व शुभम का कुछ पता नहीं चला। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव ने एसडीआरएफ टीम से बात की। एसडीएम की की सूचना रात को ही एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अजीत भारतीय की अगुवाई में 10 सदस्यीय दल ने खोजबीन की। रात को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार सुबह सवा छह बजे से टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब आठ बजे अभिषेक व शुभम के शव घटना स्थल के करीब एक किलोमीटर दूर उतराते मिले। एसडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकला। मानिकपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Dead bodies of friends were lowered into Ganga after 20 hours, SDRF took them out, they had drowned in deep wa
दुखी परिजनों को ढांढस बंधाते सपा विधायक इंद्रजीत सरोज। - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद किया गया शव का इंतजाम 

कल्यानपुर कोखराज थाना क्षेत्र के पांच युवक शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना के करेंटी घाट में स्नान करने गए थे। जहां पर दोपहर दो बजे करीब अचानक गहरे पानी में चले जाने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन युवक डूब गए थे। जिनकी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत बाद शाम छह बजे डूबे युवकों में से बम्हरौली निवासी आदित्य 20 साल पुत्र बीरेंद्र जायसवाल का शव खोज निकाला था।

उसके बाद शनिवार को सुबह पहुंची प्रयागराज से आए एसडीआरएफ  के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार भारती की चौदह सदस्यीय टीम ने पहले बसावनपुर निवासी शुभम 21 साल पुत्र आत्मारामपाल का शव घटना के 16 घंटे बाद गहरे पानी से खोज निकाला। इसके बाद लगातार खोजबीन के बाद चौबीस घंटे की मेहनत के बाद दोपहर करीब दो बजे तीसरे युवक पलटीपुर निवासी अभिषेक 20 साल पुत्र रामप्रकाश पटेल का भी शव खोज निकाला गया। मौके पर मौजूद  रही मानिकपुर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पोस्टमार्टम के बाद आदित्य और शुभम का शव देर शाम तक घर लाया गया। शव को देखते ही उपस्थित महिलाएं और परिजनों मे कोहराम मच गया। देर शाम दोनो के परिवारीजनों ने अलग अलग आदित्य का शहजादपुर घाट और सुभम पाल का शव को ले जाकर मोहनपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अभिषेक का शव शाम तक नहीं पहुंचने के कारण उसका अंतिम संस्कार आज नही हो सका है। इंद्रजीत सरोज ने अपने दल बल के साथ पहुचे बसावनपुर  और उसके बाद बम्हरौली परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed