फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Daughter kidnapped a junk businessman sitting outside the house, angry villagers blocked the road

कौशाम्बी : घर के बाहर बैठी कबाड़ व्यवसायी को बेटी अगवा, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, छह घंटे बाद बरामद

Mon, 19 Sep 2022 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 01:49 PM IST
सार

पुरामुफ्ती बाजार निवासी जगत नारायण पटेल का बेटा छोटकु कबाड़ का व्यवसाय करते हैं। उनका माकान प्रयागराज कानपुर मार्ग पर जीटी रोड के किनारे स्थिति है। छोटकू की बेटी मुस्कान (8) बाजार स्थित नवज्योति बालिका इंटर कालेज में कक्षा चार की छात्रा है।

विज्ञापन
Daughter kidnapped a junk businessman sitting outside the house, angry villagers blocked the road
पुरामुफ्ती में बच्ची के अपहरण के बाद जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती बाजार से सोमवार को सुबह घर के बाहर बैठी कबाड़ व्यवसायी की मासूम बेटी अगवा हो गई। बेटी के गायब होने की सूचना लेकर थाने पहुंचे पिता को पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही भगा दिया। इस बात को लेकर नाराज ग्रामीणों के कानपुर - प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसको लेकर पुरामुफ्ती पुलिस ने हांथ पांव फूल गए। हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में गायब हुई मासूम की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे खोजने का आश्वासन परिवार के लोगो कोंडिया है। पुलिस के इस आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक प्रयागराज कानपुर मार्ग पर यातायात  बाधित रहा।

विज्ञापन



पुरामुफ्ती बाजार निवासी जगत नारायण पटेल का बेटा छोटकु कबाड़ का व्यवसाय करते हैं। उनका माकान प्रयागराज कानपुर मार्ग पर जीटी रोड के किनारे स्थिति है। छोटकू की बेटी मुस्कान (8) बाजार स्थित नवज्योति बालिका इंटर कालेज में कक्षा चार की छात्रा है। पिता छोटकू के अनुसार सोमवार की सुबह करीब छह बजे सोकर उठने के बाद उनकी बेटी मुस्कान दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई।

विज्ञापन

काफी देर तक जब मुस्कान घर में दिखाई नहीं पड़ी तो लोग हैरान हो गए। खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो पिता छोटकू सूचना लेकर कोतवाली पुहंच गया। आरोप है कि यहां पर शिकायत सुनने के बजाय पुलिस कर्मियों ने उसे दांत डपट कर वहां से भगा दिया। इससे निराश होकर पिता घर लौट आया। काफी देर तक जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया तो नाराज हुए मोहल्ले के लोगों ने मासूम के अगवा करने की आशंका जाहिर करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया।


सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस के हांथ पांव फूल गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने मामले में कार्रवाई करने न आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और मासूम के गायब होने की सूचना दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोग शांत हुए। मामले को लेकर पुरामुफ्ती इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर गायब हुई मासूम की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसका पता लगाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। 

बच्चा चोरी करने वाले गैंग पर आशंका व्यक्त कर रहे परिजन
पुरामुफ्ती बाजार में सोमवार की सुबह गायब हुई आठ साल की मासूम को लेकर परिवार के लोग बच्चा चोरी करने वाले गैंग पर आशंका जाहिर कर रहें है। लेकिन परिजनों की इस आशंका को पुलिस किसी भी मायने में मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर नाराज हुए मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर चक्का जाम पर प्रदर्शन किया है।

छह घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
अगवा होने के छह घंटे बाद पुलिस ने मासूम को प्रयागराज के चौफटका से बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि वह घर से नाराज होकर भाग गई थी, लेकिन पुलिस की मन गढ़ंत कहानी को परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अगवा हुई मासूम को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिवार के लोगों को मनाने में जुटी है। परिजन यह कतई मानने के लिए तैयार नहीं है कि उनकी बेटी नाराज होकर घर से गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed