{"_id":"670d95738430e8e65c04bf94","slug":"daughter-dies-of-fever-father-injured-in-accident-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117511-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुखार से बेटी की मौत, हादसे में पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुखार से बेटी की मौत, हादसे में पिता जख्मी
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार शाम एक बुखार पीड़ित बालिका की मौत हो गई। वहीं, बालिका का इलाज कराने जा रहे पिता सड़क हादसे में घायल हो गए। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मूरतगंज कस्बा निवासी अरुण कुमार (45) किराना की दुकान चलाते हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी विधि की शनिवार को तबीयत खराब हो गई। जांच में पता चला कि विधि बुखार पीड़ित है। निजी क्लीनिक में इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर रविवार को उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया गया। शाम पांच बजे अरुण बेटी को देखने अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कड़ा धाम से श्रद्धालुओं को देवी दर्शन कराके मेजा लौट रही पिकअप से अरुण की बाइक टकरा गई।
हादसे में घायल अरुण को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उधर देर शाम बेटी की भी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले विधि की भी सांसें थम गई। बेटी की मौत और पिता के जख्मी होने से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।