फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dark zone area

थम नहीं रहा डार्क जोन में कनेक्शन देने का सिलसिला

Mon, 30 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 30 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
डार्क जोन घोषित ब्लॉकों की ग्राम सभाओं में फर्जी बोरिंग सर्टीफिकेट पर नलकूप कनेक्शन देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सदर ब्लॉक के टेनशाह आलमाबाद गांव का है। यहां के एक खेतिहर ने अप्रैल माह में निजी बोरिंग कराई। इसके बाद ब्लॉक के फर्जी बोरिंग सर्टिफिकेट पर आवेदन कर कनेक्शन भी ले लिया। विभाग ने शासनादेश की परवाह किए बगैर उसे आनन-फानन में सामान भी मुहैया करा दिया। इससे साफ है कि विभागीय जिम्मेदारों को शासनादेश का तनिक भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन


दोआबा के छह ब्लॉक डार्क जोन में हैं। इन ब्लॉकों में भूगर्भ जल संकट को देखते हुए शासन ने नलकूप बोरिंग और नलकूप को बिजली कनेक्शन देने पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन बिजली विभाग शासनादेश को दरकिनार कर धड़ल्ले से कनेक्शन बांट रहा है। इसमें नारा गांव की श्रीमती सिया शखी, सेहिया के दिनई, थुलगुला दारानगर के अमरनाथ, बेल्हाई काजू की पचानी देवी को फर्जी बोरिंग सर्टिफिकेट के सहारे कनेक्शन बांटा जा चुका है। मामला महकमे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो इसकी छानबीन शुरू हुई। मामले में एक्सईएन विद्युत एके गौतम से कनेक्शन में लगे दस्तावेज भी तलब किए गए। इसके बावजूद महकमे के जिम्मेदार बेखौफ होकर डार्क जोन क्षेत्र में नलकूप कनेक्शन बांट रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला सदर ब्लॉक के टेनशाह आलमाबाद गांव का है। यहां की सुदामा देवी पत्नी बाबूलाल ने अप्रैल माह में नई बोरिंग कराई। इसने बिजली विभाग में नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया। नलकूप कनेक्शन देने के लिए विभागीय जिम्मेदारों ने पुरानी बोरिंग सर्टिफिकेट मांगा। उपभोक्ता ने किसी तरीके से पुराना बोरिंग सर्टिफिकेट हथिया लिया। इसी के आधार पर विभागीय जिम्मेदारों ने केवल कनेक्शन बल्कि सामान भी मुहैया करा दिया। डार्क जोन में माह भर के भीतर बोरिंग और नलकूप कनेक्शन होने की जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो वह हैरत में पड़ गए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि शासन ने डार्क जोन वाले ब्लॉकों में भले बोरिंग और विद्युत कनेक्शन प्रतिबंध लगा रखा है पर बिजली विभाग के लिए इसका कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed