{"_id":"69ac780556df02b545024e3a","slug":"dairy-and-spice-factory-will-increase-the-income-of-women-of-the-group-deputy-cm-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137658-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी और मसाला फैक्ट्री से बढ़ेगी समूह की महिलाओं की आय: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी और मसाला फैक्ट्री से बढ़ेगी समूह की महिलाओं की आय: डिप्टी सीएम
Sun, 08 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डेयरी और मसाला फैक्ट्री से समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए डेयरी और मसाला फैक्ट्री स्थापित कर उनके उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग कर देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की योजना है।
उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग एक लाख 54 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। यदि समूह की महिलाएं खाद्य सामग्री बनाने की यूनिट स्थापित करना चाहती हैं तो खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से एक करोड़ रुपये की यूनिट पर 35 प्रतिशत यानी 35 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही सोलर लाइट लगाने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।