{"_id":"5c4f5346bdec22271a77b32b","slug":"dabangas-beat-couple-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पुलिस के सामने दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पुलिस के सामने दंपति को पीटा
Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती के मोहम्मदपुर गांव में रविवार शाम पड़ोस के दबंगों ने मामूली बात पर पुलिस के सामने एक दंपति की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों से भी अभद्रता की। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मोहम्मदपुर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उसे स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी शौचालय आवंटित हुआ है। पीड़ित की मानें तो रविवार शाम वह देहरी पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। तभी पड़ोस के दबंग जमीन को अपना बताते हुए अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसकी बीवी कविता बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस के सामने भी दबंगों ने दंपति की पिटाई की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।