फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Customers are relieving shopkeepers of their problems by shopping

Kaushambi News: खरीदारी कर दुकानदारों के संकट हर रहे ग्राहक

Sun, 04 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Customers are relieving shopkeepers of their problems by shopping
सकट के त्योहार पर करारी में सामग्री बेंचते दुकानदार-संवाद
सकट का त्योहार नजदीक आते ही घरों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखाई देने लगा है। छह जनवरी को यह त्योहार लोग अपने-अपने परिवारों के बीच में मनाएंगे। बाजारों में खाने-पीने व कपड़ों से लेकर पूजा सामग्री तक की दुकानें सज गई हैं। ऐसे में खरीदारी कर ग्राहक दुकानदारों के सकट हर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्ण पक्ष चतुर्थी को सकट के त्योहार के नाम से जाना जाता है। इस दिन पुत्रवती महिलाएं उपवास रखती हैं। शाम को चंद्रोदय के बाद पूजा करती हैं। त्योहार को लेकर बाजार में दुकानों की रौनक साफ दिखाई देने लगी है। बाजार में सकट (गणेश) पूजा के लिए गुड़, तिल, लाई, फल, सूप, दौरा, टोकरी, और मिट्टी के बर्तनों सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी करते लोग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


बहन-बेटियों के यहां भेजा जाता है पूजन सामग्री
दोआबा में लोग सकट को धूमधाम से मनाते हैं। मान्याता है कि इस त्योहार पर पुत्रवती महिलाओं को मायके से पूजन की सारी सामग्रियां ससुराल भेजी जाती है।

इतने में मिल रही सामग्रियां
काला तिल 300
सफेद तिल 120-160
राम दाना 100
सिंघाड़ा 150
शकरकंद 30
अमरूद 50
नोट- सभी दाम प्रति किलो में
सरसों के तेल में आई गिरावट

मंझनपुर। कड़ाके की ठंड के बावजूद बाजारों में खाद्य तेल सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार इन दिनों सरसों का तेल 170 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कुछ समय पहले इसका भाव 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। दाम घटने से लोगों ने राहत महसूस की है और खरीदारी में तेजी आई है। दुकानदार ओम प्रकाश का कहना है कि ठंड के बावजूद श्रद्धा और परंपरा के चलते बाजारों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed