फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Current scorching young to contract

करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

Sun, 17 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 17 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
भरवारी(ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भरवारी स्टेशन पर मालगाड़ी के तेल भरे वैगन से पेट्रोल निकालने की कोशिश करते समय शनिवार को करंट लगने से एक युवक झुलस गया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद की ओर से कानपुर की ओर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तेल भरे वैगन को लेकर मालगाड़ी जा रही थी। सिग्नल नहीं मिलने से मालगाड़ी भरवारी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। बताया जाता है कि इसी दौरान पुरानी बाजार भरवारी निवासी अफसर (20) पुत्र चट्टू मालगाड़ी के वैगन के ऊपर चढ़कर पेट्रोल निकालने की कोशिश करने लगा। तभी बिजली का तार उसके हाथ में छू गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से वह झुलसकर वैगन  से नीचे आ गिरा। झुलसने और गिरने से आई चोट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसा देख आस-पास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहचानने के बाद युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। साथ ही उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद से झुलसे युवक के परिजनों का हाल बेहाल है। परिजनों का कहना है कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उधर, जीआरपी घटना की तफ्तीश में जुटी है। स्टेशन मास्टर रामलौटन में बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed