{"_id":"5707f5a64f1c1b0371c810d1","slug":"cultural-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के जयकारों से गूंजे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदि शक्ति मां भगवती की पूजा का पर्व वासंतिक नवरात्र शुक्रवार की सुबह कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया। भोर से ही शक्तिपीठ मां शीतलाधाम समेत जिले के सभी दुर्गा मंदिरों में दर्शन, अर्चन को भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। माता मंदिरों में दर्शन, पूजा का सिलसिला भोर से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।
चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से नौ दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साल में दो बार होने वाले इस पूजा पर्व का वासंतिक नवरात्र इस बार शुक्रवार को घटस्थापना के साथ शुरू हुआ। लोगों ने शुभ मुर्हुत पर मंगल मंत्रों के साथ घर, पूजा स्थलों में कलश की स्थापना की। पहले दिन भक्तों ने धूप, दीप, फल, फूल, अछत, मिष्ठान का भोग लगाकर मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की। व्रतियों के घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ किए गए। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल मां शीतलाधाम कड़ा के साथ ही दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां आनंदी मंदिर अढ़ौली, मां झारखंडी माता मंदिर पूरब शरीरा में भी दर्शन को भोर से लेकर शाम तक भक्तों का जमावड़ा दिखा। सबसे ज्यादा भीड़ माता शीतला के दरबार में देखने को मिली। यहां भोर में चार बजे से ही कौशाम्बी के अलावा फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, जौनपुर, बनारस समेत आसपास के तमाम अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग जयकारा करते हुए देवी दर्शन को पहुंचे। आसमान से आग जैसी बरसती चिलचिलाती धूप के बाद भी मंदिर में भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि लोगों को मंदिर में प्रवेश के लिए घंटों लाइन में खड़े होना पड़ा। दो-दो घंटे इंतजार करने के बाद लोग मातारानी के दर्शन को मंदिर पहुंच सके। शीतलाधाम में भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए दिनभर पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। वहीं श्रद्धालु जिला प्रशासन की अव्यवस्था को कोसते रहे। मंदिर परिसर में पेयजल और सफाई की अव्यवस्था ने जहां लोगों को रूलाया। वहीं यातायात की बदइंतजामी से भी श्रद्धालु परेशान रहे।
गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य
कड़ा (ब्यूरो)। वासंतिक नवरात्र पर शीतला धाम कड़ा में देवी दर्शन-पूजन को आए भक्तों ने कड़ा, कुबरी, कालेश्वर, शहजादपुर, संदीपनि आदि गंगा घाटों में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नानार्थियों की सबसे अधिक भीड़ कड़ा के कुबरी घाट में रही। जहां शीतलाधाम दर्शन को आई हजारों की भीड़ ने गंगा स्नान किया। साथ ही गंगापुत्रों को दान-दक्षिणा देकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीष प्राप्त किया।