{"_id":"6519c2ace051a46e1102d5a4","slug":"cruelty-to-the-girl-on-the-pretext-of-showing-pictures-on-mobile-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3733-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोबाइल पर पिक्चर दिखाने के बहाने बच्ची से दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोबाइल पर पिक्चर दिखाने के बहाने बच्ची से दरिंदगी
Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार शाम पड़ोस के एक युवक ने करीब चार साल की एक लड़की के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहुंचा और बच्ची को मोबाइल पर फिल्म दिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने दरिंदगी की। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। बच्ची की हालत खराब थी।
परिजनों ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।