फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Criminal arrested in encounter, six pistols and 17 cartridges recovered

Kaushambi News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, छह तमंचा व 17 कारतूस बरामद

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह तमंचा व 17 कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Criminal arrested in encounter, six pistols and 17 cartridges recovered
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पिपरी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह तमंचा व 17 कारतूस बरामद किया गया है। वह चंदौली जनपद का भी वांछित आरोपी है। पैर में गोली लगने से जख्मी हुए बदमाश को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि वह कोतवाली के पुलिस कर्मियों व एसओजी टीम के साथ रात को कसेंदा गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच प्रयागराज की ओर से बाइक से आ रहे युवक ने पुलिस को देखा तो भागने लगा। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी शुरू की। इस पर वह बाइक लेकर तिल्हापुर गांव होते हुए पिपरी के जंगल की ओर भागा।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी बाइक गिर गई।झाड़ियों में छिपते हुए बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस बीच एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास मिले पिट्ठू बैग में छह तमंचा, 17 कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रयागराज जनपद के नवाबगंज अंतर्गत मुबारकपुर निवासी अबू तालिब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों वह पूरामुफ्ती के हटवा में रह रहा है। एसओ के मुताबिक आरोपी ने बताया कि जनवरी 2025 में गोवंश से लदी डीसीएम के साथ चंदौली जनपद की पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया था। इस बीच वह मौका देकर भाग निकला था। तब से वह फरार चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने जख्मी आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed