फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed, two injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टिकरा गांव के समीप शनिवार की शाम बाइकों की हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कौन और कहां का है इस बाबत फिलहाल कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


फतेहपुर के धाता निवासी कैलाश सोनकर पुत्र रोशन लाल शनिवार को भांजे शीलू सोनकर के साथ रिश्तेदारी गया था। शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि महेवाघाट के टिकरा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सामने वाले बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने मौजूद लोगों से मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराई जा रही है। युवक आस-पास के ही किसी गांव का होगा। बाइक के अभिलेखों के जरिए युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed