{"_id":"3b39031166df188801748169a92fa751","slug":"youth-killed-in-police-custody-suspended-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, एसओ सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, एसओ सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुलिस कस्टडी में बृहस्पतिवार की रात कानपुर के गुलाम अहमद की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह युवक का शव कोखराज कोतवाली के बंदी गृह में फंदे से लटकता मिला। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे रामाबाई चौराहे से गिरफ्तार किया था। लॉकप में युवक की मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जिला अस्पताल लाने के बाद शव पोस्टमार्टम पहुंचा दिया गया।
देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव लेकर पुलिस अफसर कानपुर के लिए रवाना हुए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर शाम पुलिस अधीक्षक ने जांच-पड़ताल के बाद एसओ कोखराज, चौकी प्रभारी मूरतगंज समेत छह पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कानुपर जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सुनधैला गांव निवासी गुलाम अहमद (26) पुत्र अब्दुल सलाम टेंपो चालक था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह रामाबाई चौराहा कानपुर में टेंपो से सवारी उतार रहा था। इसी दौरान कोखराज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोखराज कोतवाली लेकर चली आई। दूसरे दिन जानकारी होने पर युवक की भाभी मिलने कोखराज थाने पहुंची तो युवक ने पुलिस पर टार्चर करने की बात बताई। बृहस्पतिवार की रात गुलाम अहमद की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह उसका शव कोखराज कोतवाली के लॉकप में फंदे से लटकता मिला। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस फोर्स के साथ थाने पहुंचे और मौका-मुआयना किया। एसपी ने बताया कि 26 अगस्त की रात किराने और इलेक्ट्रिक के सामान लादकर बनारस जा रहे ट्रक चालक को अगवा कर गुलाम ट्रक लेकर फरार हो गया था।
ट्रक लूटकांड में गुलाम का नाम प्रकाश में आया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदे से लटकने से होने की बात आई है। एसओ कोखराज पीके यादव, चौकी प्रभारी नागेश सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मृतक गुलाम की भाभी रेशमा परवीन की तहरीर पर चौकी प्रभारी मूरतगंज नागेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी गई है।