{"_id":"59de72e44f1c1bf4688b54b0","slug":"yamuna-rever-kaushambi-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थानाक्षेत्र के तीन बालू घाटों पर बुधवार को डीएम ने एसपी के साथ औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान उन्हें अवैध खनन नहीं मिला। उन्होंने तीनों घाटों के पट्टेधारकों को अल्टीमेटम दिया कि अवैध खनन किया तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। डीएम-एसपी के औचक छापेमारी से पट्टेधारकों में दिनभर हड़कंप रहा। जिले में यमुना के आठ बालू घाटों का संचालन एक नवंबर से किया जा रहा है। घाटों का संचालन शुरू होने के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। कहीं पर रास्ते को लेकर शिकायत हो रही है तो कहीं पर सीमांकन से हटकर खनन किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को जिले के उमरांवां, दलेलागंज व जमुनापुर बालू घाटों पर एसपी अशोक कुमार पांडेय के साथ छापेमारी की। इस दौरान डीएम ने पाया कि पट्टेधारक अपने खंड पर ही खनन कर रहे हैं। घाट पर मौजूद पट्टेधारकों को बुलाकर उन्होंने हिदायत दिया कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वाले पट्टेधारक के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। दो दिन पहले डीएम ने स्वयं व एसडीएम की टीम लगाकर अवैध खनन की जांच आठों खंडों पर कराई थी। बुधवार की छापेमारी के बाद पट्टेधारकों में हड़कंप रहा। छापेमारी के दौरान डीएम के साथ तहसीलदार मंझनपुर व थानाध्यक्ष मेहवाघाट भी मौजूद रहे।