{"_id":"5a40003b4f1c1b35338b49fb","slug":"women-hit-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेजे के टुकड़े को छीन कर दिया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेजे के टुकड़े को छीन कर दिया बेघर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के लाठपुर गांव में ब्याही युवती से मासूम बच्चे को छीन ससुरालियों ने बेघर कर दिया। शादी के बाद से ही ससुराली मायके से एक लाख रुपए लाने की जिद कर रहे थे। शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कोखराज थाना क्षेत्र के लाठपुर गांव में ब्याही अंजली देवी पत्नी रामजी ने बताया कि शादी के डेढ़ साल मे ही ससुराल के लोग जान के दुश्मन बन गए। मायके से एक लाख रुपए नगदी लाने की जिद का यातनाएं देने लगे। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया जब मांग पूरी नहीं होने पर पखवारे भर पहले पांच माह के मासूम बच्चे को छीन बेरहमी से पीटते हुए घर से बेघर कर दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर ससुराल वाले साथ ले जाने के लिए नहीं राजी हुए।
धमकी दिया कि यदि ले भी गए तो जलाकर मार देगें। ससुराल वालों की धमकी से सहमी पीड़िता शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।