{"_id":"6aeb50011a5167a5490ef96d","slug":"gfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4907070-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन जगहों से अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन जगहों से अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- रेडिसन होटल, सेक्टर-14 और असगरपुर में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 26 वर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सेक्टर-55 स्थित रेडिसन होटल के पास, सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच तथा थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में असगरपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रेडिसन होटल की सर्विस रोड पर पेड़ के पास एक युवक अवैध चाकू लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा निवासी शिवम यादव (26) के रूप में हुई।
वहीं, थाना फेज-1 क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस टीम गोल चक्कर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच गंदे नाले के पुल के पास दिल्ली की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी लक्की (18) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखने की बात कही।
विज्ञापन
इसी तरह सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम सोमवार देर रात असगरपुर गढ़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान असगरपुर पार्क के सामने एक युवक के चाकू लेकर खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी शिवम (20) के रूप में हुई। वह वर्तमान में सलारपुर गांव में रह रहा था। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।