Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death during surgery; post-mortem report to reveal the cause of death

Delhi NCR News: ऑपरेशन के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई आशीष की मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। रिपोर्ट करीब सात दिन में आने की संभावना है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने एम्स में पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया। आशीष के भाई एकांश ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर को हुए पहले ऑपरेशन के बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद 31 अक्टूबर को उसका दोबारा ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते आशीष की मौत हुई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed