{"_id":"5b0c501b4f1c1b8c6e8b51e6","slug":"women-died-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली का करंट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बिहका गांव की गायत्री देवी (20) पत्नी देशराज गृहणी थी। सोमवार सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। परिजनों के मुताबिक रास्ते में हाईटेंशन तार काफी नीचे से लटक रहा था। उसमें करंट भी था। इसी तार की चपेट में आने से गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। मनहूस खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत तार टाइट कराने के लिए कई बार एक्सईएन और जेई को पत्र दिया गया। अफसरों ने सुनवाई नहीं की। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--