{"_id":"57c1d1904f1c1b602fd4f763","slug":"women-crime-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता पर पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता पर पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन के विवाद में शनिवार की सुबह पड़ोसी ने विवाहिता पर कातिलाना हमला कर दिया। लाठी डंडे से प्रहार करके पड़ोसी ने महिला को लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकला। खून से लथपथ पड़ी महिला को गांववालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमले को लेकर दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी निजामउद्दीन परदेश में रहकर कमाई करता है। घर में पत्नी मरजीन बेगम अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। उसका गांव के ही रहनेे वाले एक युवक से पैसे के लेनदेन का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह को निजामउद्दीन की पत्नी मरजीन बेगम और उस युवक के बीच झगड़ा हो गया। बात-बात में युवक ने विवाहिता को लाठी-डंडे से पीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोगों ने महिला की जान बचाई। लोगाेें को अपनी ओर आता देख हमलावर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।