{"_id":"58fe58224f1c1b4766c0cb39","slug":"women-crime-kaushambi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने विवाहिता को निर्वस्त्र कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने विवाहिता को निर्वस्त्र कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर दबंगों ने पड़ोस की रहने वाली महिला को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीट दिया। दोनों दिन पहले पुरानी अदावत में दोनों परिवारों के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले दोनों परिवार के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसी रंजिश में रविवार की दोपहर पड़ोसी दबंगों ने विवाहिता के घर हमला बोल दिया। घर में घुस कर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने महिला को निर्वस्त्र कर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे।
ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर इन्द्रराम, झगड़ू, राजकुमार, इंद्ररानी, कुसुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबंगों के हमले के बाद से पीड़िता डरी-सहमी हुई है।