{"_id":"5798f5f04f1c1baa3921e1fb","slug":"women-burn-in-paschimsarira","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोलूहा पुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालत में घर के भीतर आग का गोला बन गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव फूंके जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर सास, ससुर और जेठ कि खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव की रहने वाली नीलम की शादी एक वर्ष पूर्व पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोलूहापुर गांव निवासी कंधई रैदास के साथ हुई थी। बुधवार को नीलम की घर के अंदर आग लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शादी के बाद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव जलाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भाई सुनील कुमार की तहरीर पर सास, ससुर और जेठ कि खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नीलम ने किया था प्रेम विवाह
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले कंधई ने नीलम के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। जिस बात से ससुराल के लोग नीलम से काफी नाराज चल रहे थे। शादी के काफी दिनों तक कंधई नीलम को लेकर घर बाहर परदेश में रहता था। अभी हाल में ही वह उसे वापस घर लेकर आया था। घर आने के बाद से कंधई के परिवार वाले नीलम को अपने मायके से एक लाख रुपया और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।