{"_id":"589b63b54f1c1ba32037841a","slug":"women-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन शापिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन शापिंग
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी कस्बे की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से शातिर ने 28 हजार 500 की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। सप्ताह भर पहले शातिर ने महिला को फोन कर बैंककर्मी बताते हुए खाता और एटीएम नंबर मांग लिया था। सोमवार को महिला बैंक पैसा निकालने पहुंची तो उसे ऑनलाइन शॉपिंग की जानकारी हुई। खाता और एटीएम लॉक कराने के बाद महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले की रहने वाली सायरा बेगम पत्नी तनवीर ने अगियौना स्थित यूनियन बैंक में बचत खाता खोल रखा है। सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति ने उसे फोन किया। और खुद को बैंक कर्मी बताते हुए खाता नंबर के साथ एटीएम का नंबर मांगा। शातिर के झांसे में आई महिला ने एक-एक करके सारी जानकारी दे दी। खाता और एटीएम नंबर जानने के बाद शातिर ने महिला के बैंक खाते से 28 हजार 500 रुपये की आनलाइन खरीदारी कर ली। सोमवार को महिला पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंची तो पता चला कि उसके खाते से मोटी रकम निकाली जा चुकी है। शाखा प्रबंधक से मिलते हुए महिला बैंक खाते के साथ एटीएम लॉक कराने के बाद मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी आशुतोष मिश्र ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।