फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women attack kaushambi

महिलाओं ने अधिवक्ताओं पर किया पथराव

Fri, 24 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 24 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
women attack kaushambi
कौशाम्बी
कचहरी परिसर में निमार्णाधीन हनुमान मंदिर के विरोध में बृहस्पतिवार को उग्र महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। निर्माणाधीन दीवार गिराकर महिलाओं ने विरोध करने आए वकीलों पर पथराव कर दिया। इससे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। वकीलों ने भी पथराव किया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने महिला आरक्षियों की मदद से आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट कर्मी समेत 25 नामजद और 25 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   जिला न्यायालय और अधिवक्ता चैंबर के बगल खाली पड़ी जमीन को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मी अंगद सिंह और अधिवक्ताओं के बीच विवाद चल रहा है। खाली पड़ी भूमि अंगद सिंह की पत्नी फूला देवी के नाम है। विवाद बढ़ने पर न्यायिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए जमीन का एक हिस्सा हनुमान मंदिर के लिए फूला देवी से मांगी थी। फूला देवी ने मंदिर के लिए जमीन देते हुए समझौता किया था। इसके बाद भी यह विवाद नहीं थमा। फूला देवी का आरोप है कि अधिवक्ता मंदिर का निर्माण तो करा रहे हैं, लेकिन उसका निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इसकी शिकायत भी बुधवार को की गई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर अंगद सिंह के घर से निकलीं दर्जनों महिलाओं ने जबरन मंदिर की दीवार गिरा दी।
विज्ञापन


इसका वकीलों ने विरोध किया तो उन पर पथराव किया गया। महिलाओं ने पुरुषों की मदद से जमकर वहां हंगामा किया। इससे भगदड़ मच गई। वकीलों ने भी विरोध करते हुए पथराव किया। सूचना पर सदर इंस्पेक्टर मो. हासिम फोर्स के साथ पहुंचे। मौके से महिला आरक्षियों ने आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया। कई लोगों ने अंगद सिंह के घर में घुसकर गेट बंद कर लिया था। पुलिस ने जबरन गेट खुलवाकर लोगों को बाहर निकाला। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed