फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women and saryau

कोख का सौदा : महिला का हुआ कलम बंद बयान

Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
women and saryau
crime
कोख का सौदा करने वाली गीता का गुरुवार को कोर्ट में कलम बंद बयान हुआ। महिला ने अपनी तहरीर में लगाए गए आरोपों को अपने बयान में साबित किया है। बयान होते ही पीड़िता पर फरार आरोपी ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर वह उसे एक लाख देकर चुप कराने की कोशिश कर रहा है।  पिपरी थाना क्षेत्र की गीता ने कोख का सौदा होने व बाद में रुपया न देने के प्रकरण में गुरुवार को एसीजेएम कोर्ट में अपना कलम बंद बयान दर्ज कराया। पीड़िता का सौदा एक मंत्री से पेरई गांव के सरयू ने कराया था।
विज्ञापन


उसको दस हजार रुपया महीना, इलाहाबाद में घर व पांच लाख नगद देने की बात कही थी। इसके बाद उसका कृत्रिम गर्भाधान कराया गया था। पिपरी पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक बिचौलिए सरयू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को बयान हुआ तो अचानक सरयू ने गीता के रिश्तेदारों की मदद से उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसको एक लाख रुपया देने की भी कोशिश की गई, लेकिन गीता ने रुपया लेने से इंकार कर दिया। इससे सरयू की मुसीबत बढ़ गई है। गीता का कहना है कि पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर सरयू उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। बयान होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई तेजी नहीं दिखाई है। बच्चा लेने वाला मंत्री कौन था, कहां का है? अभी तक पुलिस इसकी जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed