फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman killed , mouth Tunsi scud

महिला की हत्या, मुंह में ठूंसी खुरपी

Tue, 13 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman killed , mouth Tunsi scud
मंझनपुर के सेलरहा पश्चिम गांव की दिलतोड़िया (55) पत्नी स्व. राममूरत की रविवार की रात हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके मुंह में बेंत समेत खुरपी ठूंस दी थी। महिला शाम से लापता थी। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर खेत में मिली। महिला की हत्या क्यों और किसने की? यह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। सीओ पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

जल्द ही घटना का खुलासा करके हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा। दिलतोड़िया के पति राममूरत की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका बड़ा बेटा कल्लू सूरत और छोटा बेटा बबलू परिवार समेत दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बड़ी बहू उसके साथ गांव में रहती थी। बहू ऊषा देवी ने बताया कि उसकी सास रविवार की शाम करीब 5 बजे खेत की ओर गई थी, तभी से लापता थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर वह घंटेभर तक उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह खेत में उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के मुंह में बेंत समेत खुरपी ठूंसी हुई थी। माना जा रहा है कि हत्यारे ने उसके मुंह में बेंत समेत खुरपी ठूंसकर ही उसकी जान ली है। सूचना पर सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, एसओ मंझनपुर के साथ ही फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची। सीओ ने मृतका की बहू ऊषा और देवर हीरालाल समेत गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। बहू, देवर आदि परिजन किसी से भी कोई रंजिश नहीं बता सके हैं। पुलिस ने बहू की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed