फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman crushed by a tractor trolley , death

ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 14 Mar 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। खेत से लौट रही मनकापुर गांव की महिला को बृहस्पतिवार की रात सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव की रहने वाली रामकली (42) पत्नी राम आसरे बृहस्पतिवार की रात खेत की ओर गई थी। रात करीब आठ बजे घर लौटते समय जैसे ही वह अंधावा मोड़ पर पहुंची। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। ट्राली से कुचल जाने के कारण उसकी मौके  पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। उधर, रात के कारण काफी देर तक महिला का शव वहीं पड़ा रहा।
विज्ञापन


करीब घंटेभर बाद वहां से गुजरे लोगों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर पड़े देखा, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सड़क हादसे में महिला की मौत होने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed