फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Where disappeared , including three children, married ?

कहां गायब हो गई तीन बच्चों समेत विवाहिता?

Wed, 29 Jul 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 29 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी के पाली उपरहार गांव की विवाहिता अंजना देवी और उसके तीन बच्चों का पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। दो महीने पहले मायके से ससुराल आते समय तीन बच्चों समेत संदिग्धदशा में रास्ते से लापता हो गई थी। इससे घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि युवती और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही घटना की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के पाली उपरहार गांव के शिवभूषण की शादी वर्ष 2002 में रीवा जिले के छतैनी थाना पनवार  गांव की अंजना से हुई थी। उसके तीन बच्चे सपना (11), सुरैया (8) और आदर्श (3) हैं। गर्मी की छुट्टी में अंजना तीनों बच्चों के साथ मायके गई थी। शिवभूषण ने बताया कि 10 जून को उसने मोबाइल से उससे बात की थी। इसके बाद जब वह 22 जून को उसे विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा, तो वहां पता चला कि वह तो बच्चों के साथ 12 जून को ही घर जाने के लिए यहां से निकल गई थी।
विज्ञापन


यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। कई दिनों तक पूरा परिवार विवाहिता और बच्चों की तलाश में भटकता रहा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला, तो भुक्तभोगी ने कौशाम्बी पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 27 जून को गुमशुदगी दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस भी लापता युवती और बच्चों की खोजबीन में जुटी। पर, दो महीने बाद भी वह विवाहिता और उसके बच्चों की बाबत कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। मामले में एसओ कौशाम्बी का कहना है कि विवाहिता का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि युवती और उसके बच्चों को गायब करने में स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। क्योंकि तफ्तीश के दौरान यह पता चला कि 13 और 14 जून को उसके खाते से 22 हजार रुपये भी निकाले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन गंभीरता से कर रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed