{"_id":"5d0698d98ebc3e431f38b336","slug":"waved-the-gun-and-demanded-the-5-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराए असलहे, ट्रांसपोर्टर से मांगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लहराए असलहे, ट्रांसपोर्टर से मांगे पांच लाख रुपये
Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव में रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर के घर पर चढ़कर शनिवार शाम पशु तस्करों ने असलहे लहराए। उससे पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
बड़ी धन्नी निवासी मो. फैसल ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरामुफ्ती के हटवा गांव का एक व्यक्ति कुख्यात पशु तस्कर है। अभी हाल ही में उसके मवेशी लदे दो ट्रक बिहार प्रांत के कैमूर जिला स्थित भभुआ में पकड़े गए हैं। पीड़ित के की मानें तो तस्कर को उसपर मुखबिरी करके गाड़ियां पकड़वाने का शक है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। शनिवार शाम असलहों से लैश साथियों के साथ घर पर चढ़ आया और अपशब्द कहने लगा। असलहे दिखाते हुए कहा कि गाड़ियां पकड़े जाने से उसका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह रकम नहीं दी गोली मार दी जाएगी। तस्कर की धमकी के बाद से ट्रांसपोर्टर के साथ उनका पूरा परिवार भी डरा-सहमा हुआ है।
पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने रविवार सुबह आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कडी़ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश भी दे दिया है।