{"_id":"ad168a4e65c3c9fc8ca49659d29a0b56","slug":"villagers-reported-mutiny-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। चौकी प्रभारी रहीमाबाद की दादागीरी के खिलाफ चक्काजाम और प्रदर्शन करना ग्रामीणों को महंगा पड़ा। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज हो जाने से गांववालों के होश उड़े हुए हैं।
बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पचनी का पुरा मेड़वारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र जवाहर लाल कादिलपुर बाजार में गुमटी में स्टेशनरी की दुकान खोली है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे चौकी प्रभारी रहीमाबाद फोर्स के साथ उसकी दुकान पर आए थे। दुकानदार का आरोप है कि अराजक तत्वों को दुकान पर बैठाने का आरोप लगाते हुए दरोगा और सिपाहियों ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी थी। पुलिस की इस पिटाई से गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। पुलिसिया मारपीट के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए थे।
ग्रामीणों ने इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर जाम लगा दिया था। इससे करीब एक घंटे तक कादिलपुर गांव के समीप यातायात बाधित रहा। सूचना पर गांव पहुंचे सीओ आलोक कुमार ने प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ के इस आश्वासन के बाद भी ग्रामीण सड़क से उठे थे। इधर, सड़क पर चक्काजाम किए जाने के मामले में पिपरी पुलिस ने ग्रामीणों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में शनिवार को पुलिस सात व्यक्तियों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां गांववालों में गुस्सा है।
विज्ञापन
वहीं उनमें गिरफ्तारी को लेकर दहशत भी है। मामले में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि दरोगा सिपाहियों ने मारपीट की है। तो जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर, सड़क जाम करते हुए गांववालों ने भी तो कानून को हाथ में लिया था। ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।