फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable auto crushed innocent, Kohram

बेकाबू ऑटो ने मासूम को कुचला, कोहराम

Mon, 19 Nov 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Mon, 19 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable auto crushed innocent, Kohram
accident - फोटो : graphic
सैनी कोतवाली के रामपुर धमांवा गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार ऑटो ने दरवाजे पर खेल रही मासूम को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  रामुपर धमांवा निवासी सुक्कू लाल ने बताया कि रविवार शाम चार बजे उसकी बेटी ममता (7) अपने दरवाजे पर खेल रही थी।
विज्ञापन


खेलते-खेलते वह सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान उधर से गुजरी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना के बाद पहुंचे सिराथू चौकी प्रभारी हनुमान प्रसाद मासूम को लेकर जिला अस्पताल भागे। इसके बावजूद मासूम की जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसी तरह से चित्रकूट जिले के राजापुर निवासी कुलदीप (38) बाइक से सिराथू की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तहसील के पास पहुंचा तेज रफ्तार माल वाहक ने उसकी बाइक में टककर मार दिया। हादसे में बाइक सवार कुलदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास रहे लोगों ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed