फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two died in a road accident in kaushambi

बालू से ओवरलोड ट्रैक्टरों की चपेट में आकर छात्र समेत दो की मौत

Sun, 17 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा। बालू से ओवर लोड ट्रैक्टरों ने शनिवार को सदर कोतवाली और पिपरी इलाके में छात्र समेत दो लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के नूरपुर गांव निवासी नरेंद्र यादव किसानी करता है। नरेंद्र का 12 वर्षीय बेटा रिशू गांव के प्राथमिक स्कूल में पांचवी का छात्र था। शनिवार की शाम चार बजे रिशू घर से साइकिल लेकर मवेशियों के लिए चारा लेने दूल्हापुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा, बालू के ओवरलोड ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में रीशू की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रिशू दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। दूसरी घटना सदर कोतवाली के टेवां में हुई। कोतवाली इलाके के कोटिया का पुरवा गांव का दुर्गेश यादव (25) पुत्र बच्चे शनिवार की शाम घर से साइकिल लेकर टेवां बाजार आया था। यहां पर महेवाघाट की तरफ से आ रहा बालू का ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंतित होकर दुर्गेश को कुचलने के बाद पलट गया। हादसे में मौके पर ही दुर्गेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed