फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck driver and police case

अवैध वसूली में दरोगा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
truck driver and police case
crime
इलाहाबाद-कौशाम्बी सरहद पर ट्रक चालकों से खुलेआम पिपरी थाना की रहीमाबाद चौकी पुलिस वसूली कर रही थी। चौकी प्रभारी के इशारे पर यह अवैध वसूली होती थी। जानकारी होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रहीमाबाद चौकी पुलिस ट्रकों से जबरन वसूली करती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच करवाई। जांच में पता चला कि चौकी प्रभारी एके सिंह के इशारे पर उनके कारखास सिपाही राजन दुबे ओर परशुराम पांडेय वसूली करते हैं। इनकी निगाह से एक भी ट्रक बचकर नहीं निकल पाता। इंकार करने वाले चालकों को से अभद्रता भी की जाती है। आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सोमवार की देर रात रहीमाबाद चौकी प्रभारी एके सिंह समेत उनके दो कारखास सिपाही राजन दुबे और परशुराम पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई करते हुए एसपी ने मातहत कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वह अनुशासन में रहें और लापरवाही न बरतें। यदि किसी ने भी लापरवाही की या अवैध कार्य में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी चौकी पुलिस
पिपरी थाना की रहीमाबाद चौकी पुलिस स्वास्थ्य मंत्री सिदार्थ नाथ सिंह की शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी। दो माह पहले स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी रमित शर्मा से शिकायत की थी कि रहीमाबाद चौकी पुलिस बालू कारोबारियों से अवैध वसूली करती है और उनकी मदद करती है। आईजी के निर्देश पर तत्कालीन एसपी वीके मिश्र ने चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बावजूद चौकी पुलिस के रवैये में बदलाव नहीं आया। एके सिंह ने कमान संभाली तो उन्होंने भी ट्रकों से वसूली कराना शुरू कर दिया। इलाहाबाद से सटा इलाका होने के कारण यहां रात-दिन वाहनों का आवागमन रहता है। यही कारण है कि वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस कर्मी वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed