फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   train news in kaushambi

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 26 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
train news in kaushambi
crime
चरवा थाने के  के शैयदशरांवा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की चीथड़े उड़ गए। सुबह वह रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के शैयदशरांवा गांव निवासी रामराज यादव (20) पुत्र दिलीप कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसी के चलते वह दिन भर इधर-उधर घूमता रहता था। परिजनों को कहना है कि युवक का काफी दिनों से इलाज भी कराया जा रहा था। रोजाना की भांति वह गांव में दिन भर घूमने के बाद शाम को रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। रात काफी होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर परिवार के साथ गांव के लोग भी भागकर घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed