{"_id":"57112cd34f1c1b93154a6afe","slug":"train-accident-death-in-sainy","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाई ट्रेन के सामने छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने लगाई ट्रेन के सामने छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के डोडापुर गांव के सामने शुक्रवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसने यह आत्मघाती कदम परिवारिक कलह से तंग आकर उठाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव की रहने वाली ममता देवी(18) पुत्री कंधईलाल निर्मल के मां-बाप की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई धर्मेद्र कुमार के साथ रहती थी। पिछले साल उसने 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण भाई-भाभी ने उसे आगे पढ़ाने में असमर्थता जाहिर करते हुए उसकी पढ़ाई बंद करा दी। बताया जाता है कि पढ़ाई छुड़वाने के बाद उसी से घर का सारा काम कराया जाता था। इसे लेकर आए दिन भाई-भाभी से उसकी तकरार हुआ करती थी। कानाफूसी है कि इसी रोजाना की चिक-चिक से आजिज आकर शुक्रवार को वह गांव के सामने से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर पहुंची और आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को ट्रेन के सामने कूदते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते देर हो चुकी थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं गांववालों में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सूचना पर आई सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के मामले में बड़े भाई का कहना है कि युवती की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं थी। इसीलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।