{"_id":"4adc162bd7ca7cef1f9152edad4a7b84","slug":"tractor-trolley-crushed-the-youth-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 15 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज(कौशाम्बी)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मूरतगंज बाजार के समीप ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइकसवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौक पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के जुगवा पंसौर गांव निवासी फूलचंद्र (38) पुत्र रामसरन किसान है। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से मूरतगंज बाजार आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह जीवनगंज मोड़ के समीप पहुंचा तभी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत भाग निकला। हादसा देख लोग घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।