फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor had crushed the young cyclists

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को कुचल डाला

Thu, 23 Jul 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor had crushed the young cyclists
चायल (कौशाम्बी)। इलाहाबाद से मजदूरी के बाद घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को मंदर गांव के समीप ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुरामुफ्ती पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी सर्वजीत (35) पुत्र श्यामलाल मजदूर है। मेहनत-मजदूरी कर वह परिवार की जीविका चलाता था। इन दिनों को वह इलाहाबाद के झलवा में काम कर रहा था। मंगलवार को वह इलाहाबाद के झलवा मजदूरी करने गया था। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह साइकिल से घर लौट रहा था। मंदर गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मारते हुए मजदूर को रौंद दिया। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर तड़पने लगा। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी समेत भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed