{"_id":"5ac52e814f1c1bc3618b5882","slug":"three-lakhs-of-stolen-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
पूरामुफ्ती थाने के सल्लाहपुर में एयरफोर्स कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर, बर्तन समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सल्लाहपुर निवासी मो. इरफान पुत्र मो. इस्माइल एयरफोर्स कर्मी हैं। इन दिनों उनकी तैनाती मेरठ में है। पिछले हफ्ते वह भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। दो अप्रैल को वह करारी थाने के एदिलपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने चले गए। मंगलवार की रात घर सूना देख पहुंचे चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। घर के भीतर आलमारी में रखा सोने-चांदी का जेवर, बर्तन व गृहस्थी का अन्य सामान खंगाल ले गए। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी। घर पहुंचे मो. इरफान ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दे दिया है। मामले में थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।