फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves also took two of bullion crawling

सर्राफा की दो दुकानें खंगाल ले गए चोर

Tue, 13 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves also took two of bullion crawling
 कोहरे की घनी धुंध का फायदा उठाते चोरों ने रविवार की रात मूरतगंज बाजार में सर्राफे की दो दुकान खंगाल डाली। शटर का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के गहने समेट ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, डाग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम भी बेखौफ चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उधर, गहनों की दुकानों में चोरी की सूचना पर सीओ ने भी पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी संतोष सोनी की मूरतगंज बाजार में सर्राफे की दुकान है। उसने बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात बेखौफ चोर दुकान के शटर और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा दो हजार रूपये के साथ करीब तीन सौ ग्राम चांदी के जेवर उठा ले गए। बेखौफ चोर दुकान की आलमारी उठा ले गए थे, जो सोमवार की सुबह टूटी हुई खेत में फेंकी मिली। वहीं संतोष की दुकान खंगालने के बाद चोरों ने मूरतगंज निवासी मनोज सोनी की सर्राफे की दुकान का ताला तोड़ा। वहां से भी चोर पांच हजार रूपये और करीब 1.50 लाख रुपये के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई। कस्बे में गहनों की दो दुकानों में हुई चोरी की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ चायल आलोक मिश्र, एसओ कोखराज जेपी यादव के साथ ही डाग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम भी पहुंची। डाग स्कवायड टीम के साथ घंटों पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी रही। पर, कोई सफलता नहीं मिली। उधर, मौका मुआयना करने के बाद  पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। वहीं कस्बे में हुई लाखों की चोरी की घटना से बाजार के अन्य दुकानदारों के भी होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 द्वाबा में बेखौफ चोर रोजाना मकान-दुकान खंगाल रहे हैं। रविवार की रात भी चोरों ने हाईवे पर स्थित मूरतगंज बाजार के दो सर्राफा दुकान से लाखों का पार कर दिया। इससे पहले 5 जनवरी की रात बेखौफ चोरों ने चायल कस्बे के रामप्रकाश की किराने की दुकान खंगाली थी। आहट पर जागे दुकानदार की चीख-पुकार पर जुटे कस्बाईयों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच भी लिया था। इसी तरह से  6 जनवरी की रात पिपरी के असरावल कला बाजार में प्रकाश चंद्र के सर्राफे की दुकान से चोर नगदी समेत करीब दो लाख के गहने उठा ले गए थे। वहीं 10 जनवरी की रात चरवा के अनिल कुमार की इलेक्ट्रिानिक्स की दुकान से भी चोर करीब एक लाख रूपये का सामान समेट ले गए थे। इस महीने में हुई इन चोरी की एक भी घटना का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। यही कारण है कि रोजाना जिले में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed