फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thief in kaushambi

कुंडी खोलकर गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
thief in kaushambi
crime
कोखराज थाने के रसूलपुर गिरसा बाईपास मोड़ के पास सोमवार की रात चोर एक मकान की गृहस्थी खंगाल ले गए। सुबह जानकारी हुई तो परिजन सन्न रह गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन


    रसूलपुर गिरसा निवासी वेद प्रकाश मौर्य पुत्र गया प्रसाद मौर्य ने बाईपास मोड़ के पास मकान बनवा रखा है। परिवार के ज्यादातर लोग गांव में ही रहते हैं। सोमवार की रात वेद प्रकाश भोजन करने के बाद मकान में सोने के लिए आ गया। वह घर के पिछले हिस्से में बने बरामदे में चारपाई डालकर सो रहा था। आधी रात को चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। सीढ़ी के दरवाजे की कुंडी खोलकर वह नीचे उतर आए और एक कमरे में रखा बक्सा छत पर लेकर चले गए।
विज्ञापन


चोरों ने छत पर ही बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा दस हजार रुपया, एटीएम कार्ड, आवश्यक दस्तावेज, एक सोलर पैनल उठा ले गए। सुबह जब वेद प्रकाश की नींद खुली तो उसने अपने परिजनों को चोरी की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed