{"_id":"5c13fccbbdec22554d0d5051","slug":"theft-of-two-lacs-in-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से दो लाख का माल उड़ाया
Sat, 15 Dec 2018 12:29 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में गुरुवार रात एक सूने घर से चोरों ने नगदी सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
भगवतपुर निवासी तेज बहादुर किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। 15 रोज पहले पड़ोसी से विवाद के बाद डरवश वह परिवार सहित भाई के घर प्रयागराज चला गया था। गुरुवार रात ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर उसके सूने घर से करीब एक लाख रुपया नगद और लगभग इतनी ही कीमत के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गृहस्वामी भी आ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।