{"_id":"5c76de13bdec227363552441","slug":"theft-of-2-lacs-from-3-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख की चोरी
Thu, 28 Feb 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा स्थित एक मार्केट को मंगलवार की रात चोरों ने निशाने पर ले लिया। सेंध काटकर चोर एक-एककर मोबाइल, दवा व बीज की दुकानों से नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर भुक्तभोगी दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
चायल कस्बे में गिरिया रोड चौराहा पर चायल निवासी जावेद अहमद की मार्केट है। इसमें नौ व्यापारियों ने किराए पर कमरा लेकर अलग-अलग दुकानें खोल रखी हैं। मंगलवार की रात चोरों ने मार्केट की तीन दुकानों में पीछे से छत पर चढ़कर नकब लगा दी। चरवा कोतवाली के मेडुआपर गांव निवासी अशोक सोनी की दुकान से चोरों ने करीब 60 हजार रुपये कीमत के 40 छोटे मोबाइल फोन, 40 हजार का रिचार्ज कूपन व लॉकर तोड़कर 40 हजार नकद समेत कुल डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। मोबाइल शॉप के बगल में चायल निवासी कृष्णदेव कुशवाहा की बीज व खाद की दुकान है।
कृष्ण देव के मुताबिक चोरों ने उसके दुकान से कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। मोबाइल दुकान की दूसरी तरफ चायल निवासी जकी अहमद की दवा की दुकान है। दवा दुकान के मालिक जकी अहमद ने बताया कि उसके दुकान से भी चोरों ने लॉकर तोड़कर 20 हजार नकद पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुँचे व्यापारियों के दुकान में सेंध देखकर होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारियों की सूचना पर पिपरी कोतवाल राकेश तिवारी ने मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। दुकान मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।