फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft in two homesin kaushambi

कुंडी तोड़कर खंगाल ले गए दो घरों का सामान

Sat, 08 Jun 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर नगदी, गहना समेत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

केसरिया निवासी दयाराम पटेल का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहा था। इस दौरान घर के  अंदर घुसे चोरों ने 15 हजार नगदी समेत 60 हजार कीमती  जेवर पार कर दिया। चोरों ने दूसरा निशाना कमलेश पटेल के घर को बनाया। कमलेश का कहना है कि वह भी अपने दरवाजे पर सो रहा था। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी 20 हजार नगदी समेत 55 हजार कीमत के आभूषण उठा ले गए। चोरों ने दोनों वारदातों को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि दरवाजे पर सो रहे परिजनों को जरा सा भी भनक नहीं लगी। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला होने के साथ ही घर के अंदर बिखरा समान देख परिजन सन्न रह गए। पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed