{"_id":"5c7ec450bdec22144a2716d6","slug":"theft-in-farmers-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किसान का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े किसान का घर खंगाल ले गए चोर
Wed, 06 Mar 2019 12:17 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (ब्यूरो)। इलाके के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की दोपहर चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। संदूक का ताला तोड़कर चोर नकदी गहना समेत करीब एक लाख का माल पार कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
इब्राहिम गांव निवासी बच्चालाल पुत्र काली चरण खेती किसानी करता है। सोमवार की सुबह वह परिवार के साथ खेत में काम करने चला गया था। इस बीच चोरों ने उसके घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़कर चोर संदूक में रखी पांच हजार नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए। शाम को वापस लौटने पर घर के अंदर बिखरा समान देख बच्चा लाल के होश उड़ गए। उसने बताया कि परिवार की एक वृद्धा ने दो युवकों को उसकी छत से उतरते देखा था। बच्चा लाल ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है।