फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man swallowed poisonous substance , critical

युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

Sat, 15 Aug 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 15 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की अचानक हालत बिगडती देख घबराए घर वाले उसे आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से आजिज आने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की इस करतूत से घर-परिवार के लोग हालाकान है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव निवासी रामजी (35) पुत्र बच्चालाल किसान है। शुक्रवार की सुबह वह खेत से घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक की युवक की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग सन्न रह गए। आनन-फानन घर वाले युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुुक देख चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह परिजनों से हुए विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से घर-परिवार के लोगों का हाल-बेहाल है। परिजनों का कहना है युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला इस बावत उन्हें कुछ पता नही है। एसओ ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed