फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man killed by tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Wed, 24 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man killed by tractor overturns
चायल/नेवादा। ट्रैक्टर पलटने से दुर्गापुर गांव के एक युवक की दबकर मौत हो गई। इससे परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग ट्रैक्टर मालिक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पिपरी क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के बलवीर सिंह ने 10 दिन पहले ट्रैक्टर खरीदा है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसकी मां और पड़ोसी मुकेश कुमार (19) पुत्र राजू पासी भी बैठा था। बताया जाता है कि बलवीर ठीक से ट्रैक्टर नहीं चला पाता है। इसलिए उसने मदद के लिए राजू पासी को बुला लिया था। गांव से बाहर निकलकर बलवीर ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जाने लगा। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे सभी लोग दब गए। शोर मचते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। दबने से मुकेश (19) की मौत हो चुकी थी। जबकि बलवीर सिंह और उसकी मां घायल थीं। घायलों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जैसे ही मुकेश की मौत की खबर परिवार के लोगों को लगी। लोग रोते-बिलखते मौके पर आ गए। मुकेश की लाश देखते ही परिवार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग बलवीर पर आरोप लगाने लगे। इतना ही नहीं कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पिपरी पुलिस ने जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि यह हादसा था। ट्रैक्टर मालिक से पीड़ित परिवार की मदद करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed