फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man fired at neighboring shot , serious

पड़ोसी ने युवक पर दागी गोली, गंभीर

Sat, 12 Sep 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे युवक के गाल में धंसने से वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुरानी रंजिश में कातिलाना हमला करने वाला व्यक्ति मौके से तमंचा लहराते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भुक्तभोगी युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव का फूलचंद्र (30) पुत्र अशर्फीलाल किसान है। बताया कि पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखता है। बृहस्पतिवार की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब दस बजे पड़ोसी अपने छत पर तमंचा लहराते हुए भला-बुरा कहने लगा।  उसने विरोध किया तो उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसकी कपनटी के बगल से निकलते हुए दरवाजे पर जा लगी। इसके बाद वह बच्चों को बचाने लगा तभी पड़ोसी ने फिर गोली दाग दी। गोली के छर्रे गाल में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाते हुए ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर कातिलाना हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से हमलावर घर छोड़ कर फरार है। सीओ ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed