{"_id":"5a2c32b04f1c1bc45b8bb150","slug":"the-robbers-killed-arun-after-identifying2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी पुलिस ने शनिवार को अरुण हत्याकांड का खुलासा कर लिया। लूटपाट के दौरान युवक बदमाशों को पहचान गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपी ने जुर्म कबूल करते हुए परत-दर-परत घटना का रहस्य खोला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए फरार साथी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी अरुण कुमार (35) पुत्र शीतला प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। मंगलवार की रात यानी 29 नवंबर को वह झलवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर के लिए निकला था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद कातिलों ने शव गांव के समीप खेत में फेंक बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह पतौना ईंट भट्ठे के समीप खड़े ओसामा पुत्र असलम निवासी उमरी थाना धूमनगंज को धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने पुलिस के सामने अरुण हत्याकांड का खुलासा किया।
बताया कि वह साथियों के साथ मिल अरुण को लूटपाट की नियत से रोका था। इस दौरान अरुण उन्हें पहचान गया था। इससे पहले वह किसी को घटना की जानकारी देता लुटेरों ने उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे एक खेत में फेंक दिया था। इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर वह फरार हो गए। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी शातिर लुटेरा है। युवक के कब्जे से मोबाइल और लूट की बाइक भी बरामद कर ली गई है। बाइक का नंबर प्लेट बदल वह खुद प्रयोग करता था। हत्यारोपी को जेल भेजते हुए पुलिस फरार अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।