{"_id":"0d93f684cbdc2cb1b13d7b4431b400af","slug":"the-moribund-old-knockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान निर्माण के दौरान दीवार काटने का विरोध करना चंन्द्रसेनपुर गांव के अधेड़ को महंगा पड़ा। पड़ोसियों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार पर दौड़े लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट से दोनों परिवारों के बीच तनातनी हुई है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रसेनपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र प्रेम कुमार का कहना है कि पड़ोस के एक लोग अपना मकान बना रहे हैं। अरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसके कच्चे मकान की दीवार को काटकर पतली कर दिया है। मंगलवार की दोपहर दीवार काटे की जानकारी होने पर उसने विरोध किया। आरोप है कि इसे लेकर पड़ोसी उससे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।
बेरहमी से की गई पिटाई से वह गिरकर मरणासन्न हो गया। उधर, चीख-पुकार पर उसके परिवार के लोगों के साथ गांववाले आए। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके उसकी जान बचाई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही तहरीर के आधार पर तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन और हमलावरों की तलाश की जा रही है।