फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The hostage married Gangrep

बंधक बनाकर विवाहिता से गैंगरेप

Tue, 28 Jul 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 28 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल इलाके में हैवान बने जीजा ने साली को बंधक बना साथियों संग दुराचार किया। यही नहीं उसके मंदबुद्धि पति को गुमराह कर जमीन भी बैनामा करा ली। आठ महीने बाद जीजा के चंगुल से छूटी पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि आठ महीने पहले उसका जीजा बहन को बीमार बताते हुए पति के साथ उसे एक अनजान जगह ले जाने के बाद बंधक बना लिया। इसके बाद उसके मंदबुद्धि  पति को गुमराह कर उसकी चार बीघे जमीन भी अपने नाम बैनामा करा ली। 
विज्ञापन


बहनोई अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ हैवानियत भी करता रहा। हैवान बने जीजा के चंगुल में फंसी विवाहिता दो दिन पहले किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची। सोमवार को पीड़िता ने घटना की शिकायत सरायअकिल पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हैवान बने जीजा और उसके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच और अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। तफ्तीश के बाद ही घटना का सच पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरायअकिल इलाके के एक गांव में सोमवार की सुबह पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसकी दस वर्षीय बेटी से छेड़खानी की। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसकी पिटाई की और भाग निकला। घर लौटे परिजनों को बालिका ने पड़ोसी युवक की करतूत बताई, तो परिजन सन्न रह गए। बेटी को लेकर थाने पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मनचले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed